
New Delhi, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) . घरेलू सर्राफा बाजार में एक दिन की कमजोरी के बाद आज एक बार फिर तेजी का रुख नजर आ रहा है. सोना आज 620 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 670 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है. इसी तरह चांदी में भी आज 12 हजार रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक की उछाल दर्ज की गई है. कीमत में आई इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,34,520 रुपये से लेकर 1,34,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,23,310 रुपये से लेकर 1,23,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है. चांदी की कीमत में भी उछाल आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर 2 लाख रुपये के स्तर से पार कर 2,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है.
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,34,670 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,23,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,34,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,23,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है. इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,34,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,23,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है.
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,34,520 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,23,310 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है. इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,34,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,23,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,34,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,23,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है.
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,34,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,23,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है. पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,34,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,23,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है. जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,34,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,23,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है.
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है. इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,34,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,23,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है.
—————
(Udaipur Kiran) / योगिता पाठक
