Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

आईआईटी रुड़की का 1975 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन

चेक प्रदान करते पूर्व छात्र
आईआईटी 1975 का बैच

हरिद्वार, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आईआईटी रुड़की के 1975 बैच ने 50 साल बाद स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 250 से अधिक पूर्व छात्र अपने परिवारों के साथ शामिल हुए और संस्थान के विकास के लिए 45 लाख रुपये का दान दिया। इस राशि से दो विद्युत वाहन और कैंपस चिकित्सालय के लिए उन्नत अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदी जाएगी।

इस विशेष आयोजन में 250 से अधिक पूर्व छात्र अपने परिवारों के साथ परिसर में पहुंचे। पूर्व छात्रों ने अपने सफ़र को याद किया और अपनी मातृ संस्था से अपने गहरे जुड़ाव का परिचय देते हुए संस्थान के विकासात्मक कार्यों के लिए पैंतालीस लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया। इससे दो विद्युत चालित वाहन खरीदे जाएंगे, ताकि परिसर के भीतर आवागमन और अधिक सुगम, पर्यावरण-अनुकूल और सुविधाजनक हो सके। 1975 बैच परिसर चिकित्सालय के लिए एक उन्नत अल्ट्रासाउंड मशीन भी उपलब्ध कराएगा।

इस अवसर पर आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर के. के. पंत ने कहा, 1975 बैच का यह उदार सहयोग हमारी सुविधाओं को सुदृढ़ करेगा। प्रोफेसर आर. डी. गर्ग ने कहा, “1975 बैच का यह पुनर्मिलन पूर्व छात्रों के लिए एक आत्मीय और भावनात्मक अवसर रहा, जहां उन्होंने अपने साथियों से दोबारा मुलाक़ात की, परिसर के परिचित कोनों को फिर से देखा और बीते पचास वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *