Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी: 361 रुपये वाले पैक की वैलिडिटी अब 90 दिन, मिलेगा 50GB डेटा

Airtel ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए 361 रुपये के डेटा पैक की वैलिडिटी पूरे 60 दिन बढ़ा दी है. अब यह डेटा पैक कुल 90 दिनों तक चलेगा, जिससे यूजर्स को लंबी अवधि तक हाई स्पीड इंटरनेट का फायदा मिलेगा. पहले यह पैक केवल 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था, लेकिन अब इसमें 50GB डेटा का आनंद ग्राहक तीन गुना ज्यादा समय तक ले सकेंगे.

Airtel 361 plan

361 रुपये के इस पैक में ग्राहकों को एकमुश्त 50GB डेटा मिलता है. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद, अतिरिक्त डेटा पर 50 पैसे प्रति MB का शुल्क लिया जाएगा. ध्यान देने वाली बात है कि इस डेटा पैक में सिर्फ इंटरनेट सुविधा दी गई है, इसमें कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट्स शामिल नहीं हैं.

Airtel का 451 रुपये वाला डेटा पैक: Airtel का 451 रुपये का डेटा पैक 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें भी ग्राहकों को एकमुश्त 50GB डेटा मिलता है. इस प्लान की खासियत यह है कि इसमें JioHotstar Mobile का तीन महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद, यूजर्स को अतिरिक्त डेटा के लिए 50 पैसे प्रति MB देना होगा.

Leave a Comment