Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

पर्यटकों के लिए खुशखबरी, राजाभातखावा से शुरू होगी तीन नई जंगल सफारी गाड़ियां

जंगल सफारी के लिए उपलब्ध कराई गई वाहन

अलीपुरद्वार, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नववर्ष स्वागत उत्सव से पहले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। इससे बक्सा क्षेत्र के पर्यटन व्यवसायियों में भी खुशी की लहर है। बक्सा टाइगर रिजर्व की जंगल सफारी सेवा में तीन नई गाड़ियां जोड़ी जा रही है। ये तीनों वाहन राजाभातखावा में तैनात रहेंगी और 25 दिसंबर से पहले इनकी सेवा शुरू हो जाएगी।

बक्सा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी मुख्य रूप से जयन्ती और राजाभातखावा से संचालित होती है, लेकिन अभी अधिकांश सफारी वाहन जयन्ती में ही उपलब्ध है। राजाभातखावा में अब तक केवल एक ही सफारी वाहन था। ऐसे में राजाभातखावा के विभिन्न होमस्टे में ठहरने वाले पर्यटकों को जयन्ती से आने वाली गाड़ियों पर निर्भर रहना पड़ता था। इसी कारण अधिकतर पर्यटक जयन्ती में ही ठहरना पसंद करते थे।

अब राजाभातखावा से तीन नई सफारी गाड़ियां शुरू होने से यह समस्या दूर हो जाएगी।

वहीं, राजाभातखावा के पर्यटन व्यवसायी अपूर्व घोष ने बताया कि इस सप्ताह वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा, उसके बाद सफारी सेवा शुरू कर दी जाएगी। उन्हें उम्मीद है कि नई गाड़ियां शुरू होने से इलाके में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *