क्लाउड वॉर में नया मोड़, गूगल ने मेटा के साथ किया 10 अरब डॉलर की डील
टेक दिग्गज मेटा प्लेटफॉर्म्स ने गूगल क्लाउड के साथ छह साल का बड़ा समझौता किया है, जिसकी कीमत 10 अरब डॉलर से अधिक बताई जा रही है। यह गूगल के लिए ओपनएआई के बाद हाल का दूसरा बड़ा क्लाउड डील है। इस समझौते के तहत, मेटा अपनी क्लाउड कंप्यूटिंग जरूरतों के लिए गूगल क्लाउड के सर्वर, स्टोरेज, नेटवर्किंग और अन्य सेवाओं का इस्तेमाल करेगी।

यह डील ऐसे समय में सामने आई है जब मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने जुलाई में कहा था कि कंपनी बड़े पैमाने पर एआई डेटा सेंटर बनाने के लिए सैकड़ों अरब डॉलर खर्च करेगी। पिछले महीने मेटा ने अपने वार्षिक पूंजीगत व्यय के अनुमान की निचली सीमा 2 अरब डॉलर बढ़ाकर 66 अरब से 72 अरब डॉलर कर दी थी। एआई बूस्ट के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए मेटा बाहरी साझेदारों के साथ काम कर रही है।
गूगल क्लाउड की सफलता
इन बड़ी डील्स के बीच, गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट की क्लाउड यूनिट ने जुलाई की दूसरी तिमाही में 32% की जबरदस्त राजस्व वृद्धि दर्ज की, जो उम्मीद से ज्यादा थी। जून में, रॉयटर्स ने बताया था कि ओपनएआई अपनी कंप्यूटिंग जरूरतों के लिए गूगल क्लाउड को जोड़ने की योजना बना रहा था, जिससे AI क्षेत्र के दो प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के बीच नया गठबंधन बना।
वॉल स्ट्रीट का हाल
गुरुवार को डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 152.81 अंक या 0.34% गिरकर 44,785.50 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 25.61 अंक या 0.40% की गिरावट आई और यह 6,370.17 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट भी 72.54 अंक यानी 0.34% गिरकर 21,100.31 पर आ गया। एनवीडिया के शेयर में 0.24% गिरावट आई, मेटा शेयर 1.15% टूटे, Amazon.com 0.83% गिरा। टेस्ला के शेयर 1.17%, वॉलमार्ट 4.5% और कोटी के शेयर 21.4% की गिरावट के साथ बंद हुए।



