Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

विशाखापत्तनम में एआई केंद्र स्थापित करने के लिए 15 अरब डॉलर का निवेश करेगा गूगल

गूगल के एआई केंद्र स्थापित करने की घोषणा का जारी फोटो
गूगल के एआई केंद्र स्थापित करने की घोषणा का जारी फोटो
गूगल के एआई केंद्र स्थापित करने की घोषणा का जारी फोटो

नई दिल्‍ली, 14 अक्‍टूबर (Udaipur Kiran News) । अमेरिकी टेक कंपनी गूगल ने विशाखापत्तनम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) हब बनाने का ऐलान किया है। कंपनी अगले पांच वर्ष में केंद्र स्थापित करने के लिए 15 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी। यह अमेरिका के बाहर कंपनी की सबसे बड़ी परियोजना और एआई हब होगा।

गूगल क्लाउड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) थॉमस कुरियन ने राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में मंगलवार को ‘भारत एआई शक्ति’ कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि गूगल का ये नया एआई केंद्र एआई बुनियादी ढांचे, नई डेटा सेंटर क्षमता, बड़े ऊर्जा स्रोतों एवं विस्तारित ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क को एकीकृत करेगा। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और आंध्र प्रदेश के मुख्‍य मंत्री चंद्र बाबू नायडू भी मौजूद रहे।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि गूगल का नया गीगावाट स्तरीय एआई हब भारत एआई मिशन के लक्ष्यों को पूरा करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने ज़ोर देकर कहा कि इस परियोजना का शुभारंभ प्रगतिशील नीति-निर्माण और शासन संबंधी निर्णय लेने की गतिशीलता के बीच सामंजस्य को दर्शाता है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *