Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

मुठभेड़ में गोतस्कर गोली लगने से घायल, तमंचा कारतूस बरामद

मुठभेड़ में घायल गोतस्कर की फोटो

प्रयागराज,02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सोरांव थाना क्षेत्र में गुरुवार भोर में एक गौतस्कर मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस टीम ने घायल गौतस्कर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार गौतस्कर प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के करईस गांव निवासी तबरेज पुत्र रकीब है। पुलिस टीम ने इसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

डीसीपी गंगानगर ने बताया कि गुरुवार को सोरांव थाना क्षेत्र के

सराय लाल खातून स्थित रिंग रोड के सर्विस लेन के पास रात्री चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 युवक पुलिस टीम को देखते ही भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल सवार युवक गोली चलाने लगे। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग किया। इस दौरान तवरेज गोली लगने से घायल हो गया। जबकि इसका साथी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए गौतस्कर के खिलाफ सोरांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके फरार साथी की तलाश जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *