Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

सर्द मौसम में बेघरों को सम्मानजनक आश्रय देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति

जयपुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थान में शीतलहर और सर्दी आम जनजीवन को प्रभावित कर रही है। कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। आगामी दिनों में सर्दी और बढ़ने के आसार हैं और यही मौसम की मार उन लोगों पर सबसे ज्यादा पड़ती है, जिनके पास सर छुपाने को छत नहीं होती।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य की डबल इंजन सरकार ऐसे जरूरतमंद लोगों को सम्मानजनक आश्रय देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में राजस्थान सरकार प्रदेश में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की पूर्व में संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत, निर्मित स्थायी आश्रय स्थलों में शहरी बेघर व्यक्तियों को निःशुल्क आश्रय तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।

शीत लहर, बरसात और प्रचण्ड गर्मी के मौसम में प्रत्येक जरूरतमंद को आसरा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा राज्य के कुल 138 नगरीय निकायों में लगभग 12 हजार व्यक्तियों की क्षमता के 238 स्थायी आश्रय स्थल संचालित किए जा रहे है, जिनमें योजना के अनुरूप सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छ पानी, बिजली ,शौचालय, रसोई, गीजर आदि उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही कुल 109 नगरीय निकायों में आवश्यकतानुसार लगभग 9435 व्यक्तियों की क्षमता के 139 अस्थायी आश्रय स्थलों का संचालन भी किया जा रहा है। इन सभी अस्थायी आश्रय स्थलों में भी समस्त आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही है। राजस्थान के प्रत्येक नागरिक के बहुआयामी उत्थान व सर्वांगीण विकास के लिये मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही अनेकों कल्याणकारी योजनाएं नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 की शुरूआत में भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए रैन बसेरों में रह रहे लोगों के बीच पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी थी। साथ ही उन्होंने सड़कों पर रह रहे निराश्रित लोगों को कंबल भी वितरित किए थे।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *