
-प्रदेश भर से आए एक-एक फरियादी से मिले Chief Minister
लखनऊ, 3 नवम्बर (Udaipur Kiran) . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने नवम्बर माह के पहले Monday को भी ‘जनता दर्शन’ किया. Chief Minister ने प्रदेश के कई जनपदों से आये एक-एक पीड़ितों के पास पहुंचकर उनकी समस्या सुनी, फिर अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में उचित निस्तारण कराएं और पीड़ितों से फीडबैक लें. इस दौरान लगभग 60 से अधिक पीड़ितों ने एक-एक कर अपनी समस्या से Chief Minister को अवगत कराया. फरियादियों से मिलने के बाद Chief Minister ने कहा कि सरकार हर प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है.
‘जनता दर्शन’ के दौरान कई पीड़ितों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया. पीड़ितों ने चोरी की घटना के अनावरण के बाद भी रिकवरी न होने पर असन्तुष्टि जताई. साथ ही जमीन कब्जे की भी शिकायत Chief Minister के समक्ष रखी गई. इस पर Chief Minister ने इसकी जांच कर तत्काल कब्जा हटवाने के निर्देश दिए.
एक पीड़ित ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की. इस पर Chief Minister ने कहा कि आप सिर्फ अस्पताल से एस्टिमेट बनवाकर भिजवाइये और अपने मरीज का ध्यान रखिये. बाकी हम पर छोड़ दीजिए. धन के अभाव में किसी पीड़ित का इलाज नहीं रुकेगा. सरकार हर जरूरतमंद के इलाज के लिए पहले दिन से ही खड़ी है.
Chief Minister ने ‘जनता दर्शन’ में फरियादियों के साथ आए बच्चों का हालचाल जाना. नन्हें-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर दुलार किया और अपनत्व का अहसास कराया. सीएम योगी ने सभी बच्चों को चॉकलेट दी. उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब पढ़ो-जमकर खेलो और माता-पिता का नाम रोशन करो.
—————
(Udaipur Kiran) / दिलीप शुक्ला
