सदन में सौ रुपये ट्रैक्टर बालू की बात पर सरकार कर रही गुमराह : अमित

मीडिया से बोलते हुए विधायक अमित कुमार महतो की फोटो

रांची, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Jharkhand विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा विधायक अमित कुमार यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए बुधवार को विधानसभा परिसर में कहा कि मंत्री और अधिकारी सदन में भ्रामक जानकारी देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि खनन विभाग के जवाब पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में 100 रुपये में एक ट्रैक्टर या एक टन बालू नहीं मिल सकता. ऐसे में सदन में गलत आंकड़े रखना बेहद शर्मनाक है.

अमित यादव ने तीखे शब्दों में कहा कि यदि विभागीय मंत्री और सरकार में बैठे लोग ट’ और ट्रैक्टर का अंतर नहीं समझते, तो उन्हें सदन में बैठने के बजाय पहले मजदूरों के साथ जाकर वास्तविकता जाननी चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य के सबसे बड़े महापंचायत विधानसभा में झूठ बोलना जनता के साथ धोखा है.

उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिकों और वोट के अधिकार पर बोलते हुए कहा कि जब भारत के नागरिकों को विदेश में वोट डालने का अधिकार नहीं है तो Jharkhand या भारत में बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए लोग कैसे वोट दे सकते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे लोगों के पक्षधर हैं जो लोग दोहरी राजनीति करके ऐसे लोगों का समर्थन करते हैं, ऐसे लोग देशद्रोही हैं. उन्‍होंने कहा कि ऐसे लोग चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का भी विरोध कर रहे हैं जो गलत है.

सदन की कार्यवाही पर बोलते हुए अमित यादव ने कहा कि विपक्ष लगातार जनहित के मुद्दे—छात्रवृत्ति, धान खरीद, बेरोजगारी और समितियों से जुड़े मामले उठा रहा है. लेकिन सरकार टालमटोल कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष पर हंगामा करने का बेतुका आरोप नहीं लगा सकती है, क्योंकि विपक्ष चाहता है कि सदन सुचारू रूप से चले और सरकार स्पष्ट, तथ्यपूर्ण जवाब दे, न कि भ्रमित करने वाली बातें करे.

उन्होंने दोहराया कि सदन जनता की उम्मीदों का मंच है और यहां भ्रामक सूचना देकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती है.

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Leave a Comment