योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू कर रही सरकार : मंत्री

सदन परिसर में बोलती मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

रांची, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि इस वर्ष हेमंत सरकार राज्य में नियुक्तियों को प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित पड़ी आलिम–फाजिल की नियुक्तियों को शुरू किया जाना इसी नीति का प्रत्यक्ष उदाहरण है.

मंत्री ने बुधवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि Chief Minister हेमंत सोरेन के नेतृत्व में Jharkhand राज्य निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और जनहित से जुड़ी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है.

मंत्री ने अबुआ आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे–जैसे लाभुकों के आवास का निर्माण पूरा हो रहा है, उसी अनुपात में उन्हें आवास की राशि उपलब्ध कराई जा रही है. सरकार की यह स्पष्ट मंशा है कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिलने में देरी न हो.

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू करते हुए लोगों तक सीधा लाभ पहुंचाया जाए. उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जनता के हित में ठोस और प्रभावी काम करे, ताकि आम लोगों के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार आ सके.

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Leave a Comment