Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

सिरसा: नौकरियों में साजिश कर हरियाणा वासियों का हक मार रही सरकार: दीपेंद्र

पत्रकारों से बातचीत करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा।

सिरसा, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रोहतक से सांसद एवं कांग्रेसी नेता दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हरियाणा के बच्चों के साथ नौकरियों के मामले में भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की सरकार रिमोट कंट्रोल से बाहर से चलाई जा रही है। हरियाणा के बच्चे डंकी रूट से विदेशों में पलायन कर रहे हैं जबकि नौकरियों के मामले में दूसरे प्रदेशों से हरियाणा में पलायन करवाया जा रहा है। दीपेंद्र हुड्डा सोमवार को सिरसा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सांसद ने सिरसा जिले में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

दीपेंद्र हुड्डा ने नौकरियों के मामले में प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि आज गु्रप ए, बी व सी के मामलों में बाहरी प्रदेशों के बच्चों का चयन किया जा रहा है, जबकि हरियाणा के बच्चों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर हरियाणा के बच्चे यूपीएससी में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं तो एचपीएससी में क्यों नहीं? प्रदेश सरकार ऐसा करके एक साजिश के तहत हरियाणावासियों का हक मार रही है। यही नहीं जिन बच्चों को आरक्षण का लाभ नौकरियों में मिलना चाहिए था, उनके साथ भी धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार की हालत ऐसी हो गई है कि कर्मचारियों को वेतन तक के लाले पड़ गए हैं। चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के चार सौ टीचिंग व नॉन टीचिंग कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है, उल्टे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताने वाली भारतीय जनता पार्टी सबसे अमीर पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली पर दिए गए पूर्व के फैसले को पलटते हुए कमेटी गठन के सवाल पर सांसद दीपेंद्र ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अरावली पर सरकार की बदनीयति पकड़ी गई है, क्योंकि सरकार ऐसा करके बड़े-बड़े व्यवसायिक घरानों को अरावली बेचने की फिराक में थी। उन्होंने आशा जताई कि जो नई कमेटी बनेगी वह पर्यावरण व प्रदूषण के बीच संतुलन बनाते हुए अगली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित रखेगी और अरावली की प्रहरी बनेगी। सिरसा जिला में अब तक बरसात के बाद हुए जलभराव से प्रभावित किसानों को मुआवजा न मिलने के सवाल पर दीपेंद्र ने कहा कि पिछले दिनों शीतकालीन सत्र में कांग्रेस के विधायकों ने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी आवाज दबा दी गई, उल्टा उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

अविश्वास प्रस्ताव पर इनेलो से समर्थन न मांगने के सवाल पर दीपेंद्र ने अभय चौटाला पर तंज कसते हुए कहा कि सबको पता है कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर व गोपाल कांडा के सहयोग से इनेलो के दो विधायक बने हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *