मतदाताओं के हित में एसआईआर की समय-सीमा को बढ़ाए सरकार : सुनील कुशवाहा

प्रगतिसील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा और पदाधिकारियों का छाया चित्र

Prayagraj, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जुनूनी मतदानों के हित में एसआईआर की समय-सीमा को और अधिक आगे केन्द्र सरकार एवं चुनाव आयोग बढ़ाए. यह बात बुधवार को एस आई आर जन जागरुकता अभियान के तहत Prayagraj के सुभाष चौराहे पर प्रगतिसील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा ने कही.

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और केन्द्र सरकार के मतदाता पुनरीक्षण अभियान का पूरा सहयोग है. मतदाता सूची में ऐसे मतदाताओं का नाम हटना चाहिए जिनका निधन हो चुका है. ऐसे भी मतदाता भी जो अपने मूल स्थान से दूसरे स्थान पर जा चुके हैं ‌ लेकिन जल्द बाजी में एसआईआर अभियान के दौरान में बीएलओ दौरान जो फार्म भरवाए गए हैं, उसमें कुछ मतदाओं के नाम कट जा रहे हैं. बहुत से मतदाता ऐसे छूट गए हैं जो फार्म नहीं भर पाए हैं. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत पटेल ने कहा कि एस आई आर के लिए सरकार को समय अवधि बढ़ना चाहिए. चुनाव आयोग को परिवार रजिस्टर के मुताबिक एस आई आर का मतदाता पुनरीक्षण कराना चाहिए. जिससे चुनाव आयोग पूरी तरह से किसी भी आरोप की जद में न आने पाए. उन्होंने कहा कि Uttar Pradesh के सभी विधानसभा क्षेत्र से एस आई आर को लेकर शिकायतें मिल रही है कि बीएलओ सही ढंग काम नहीं कर पा रहे हैं. सरकार को बीएलओ और जनता की समस्याओं को सुनना और समझना चाहिए. इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Leave a Comment