Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए श्वेत पत्र जारी करे सरकार

पौड़ी में आयोजित कांग्रेस की रैली को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल

पौड़ी गढ़वाल, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मानव वन्यजीव संघर्ष पर रोकथाम लगाने के लिए ठोस योजना बनाने की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में रैली निकाली। इस दौरान एडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द ठोस योजना बनाने की मांग की गई।

बुधवार को कांग्रेस ने नए बस स्टेशन से डीएम कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मानव वन्यजीव संघर्ष पर रोकथाम लगाने में सरकार नाकाम हो गई है। सरकार इस ओर ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। इस दौरान गुलदार के हमले में मारे गए मृतकों व घायलों के परिजनों ने भी सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। मां ग की कि गंभीर समस्या के समाधान के लिवए वैज्ञानिक, नीतिगत और दीर्घकालिक कदम उठाए जाएं।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर वन विभाग द्वारा प्रत्येक रेंज में मानव-वन्य जीव संघर्ष को कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सार्वजनिक करने, श्वेत पत्र जारी करते हुए पिछले पांच वर्षों में मानव वन्य जीव संघर्ष निवारण के क्षेत्र में किए गए कार्यों को दिखाने, वन्य जीवों के हमले में मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने व आश्रितों को वैकल्पिक रोजगार प्रदान करने, घायल व्यक्तियों को सम्पूर्ण चिकित्सा सुविधा व न्यूनतम 1 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, राजेंद्र शाह, राजेश चमोली, सुंदरलाल मुयाल, राजपाल बिष्ट, विनोद दनोशी, पूनम कैंतुरा, कविंद्र इष्टवाल आदि शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *