Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

बिहार के अररिया में उत्तर प्रदेश की सरकारी शिक्षिका की गोली मारकर हत्या

अररिया फोटो:फारबिसगंज अस्पताल में इलाज रत शिक्षिका
अररिया फोटो:मृत शिक्षिका

अररिया, 03 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।

बिहार में अररिया जिले के नरपतगंज के खाबदह कन्हैली शिव मंदिर में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने स्कूल जा रही शिक्षिका को गोली मारकर हत्या कर दिया। शिवानी कुमारी मध्य विद्यालय कन्हैली की शिक्षिका थी और वह उत्तरप्रदेश की बाराबंकी की रहने वाली थी।

स्थानीय लोगों ने गोली लगने से घायल होने के बाद उसे फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया,जहां प्राथमिक इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई और ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नरपतगंज थाना पुलिस समेत फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा घटनास्थल सहित अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

शिक्षिका शिवानी कुमारी फारबिसगंज अस्पताल रोड में एक भाड़े के मकान में रहती थी और प्रतिदिन फारबिसगंज से नरपतगंज कन्हैली मध्य विद्यालय स्कूल जाती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए हैं।

फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल घायल शिक्षिका को पहुंचाने वाले सुधीर कुमार यादव ने बताया कि शिक्षिका शिवानी मैडम फारबिसगंज में भाड़े के मकान में रहती थी और प्रतिदिन समय पर स्कूल नरपतगंज ख़ाबदह कन्हैली मध्य विद्यालय जाती थी। आज भी बुधवार को वह सुबह नौ बजे के करीब स्कूल जा रही थी। शिव मंदिर के पास स्थित एक दुकान के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनपर अचानक गोली से फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग की आवाज सुनने के बाद हम ग्रामीण शब्द दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षिका को उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के क्रम में ही उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, नरपतगंज थाना पुलिस घटनास्थल के साथ ही अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मामले की तफ्तीश में जुट गई। एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।शीघ्र ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *