Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

आत्महत्या करने वाले एएसआई की पत्नी को नौकरी देगी सरकार: मनोहर लाल

रोहतक में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व सीएम मनोहर लाल

रोहतक पहुंचे पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, दोनों घटनाओं पर जताया खेद

दोनों पक्षों को मिलेगा पूरा न्याय

रोहतक, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दोनों घटनाएं बड़ी दुखद हैं और दोनों को पूरा न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली घटना पर कुछ राजनीति लोगों ने जातीय रंग घोलने का प्रयास किया, जोकि गलत है और उन्होंने कहा कि अब दूसरी घटना में भी बिरादरी का विषय न बनाएं और ना ही राजनीतिकरण होना चाहिए।

रोहतक में एएसआई संदीप द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल गुरुवार को पीजीआई रोहतक पहुंचे। मनोहर जब रोहतक पहुंचे तो संदीप का पोस्टमार्टम हो रहा था। मनोहर लाल ने यहीं पर परिजनों से बातचीत की। उन्होंने मृतक एएसआई की पत्नी को नौकरी देने और बच्चों की पढ़ाई का खर्च को लेकर भी बातचीत हुई है। गुरुवार सुबह करीब ग्यारह बजे पूर्व सीएम मनोहर लाल रोहतक पहुंचे और मृतक एएसआई संदीप लाठर के परिजनों से मुलाकात की।

पूर्व सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके साथ पूरा न्याय किया जाएगा और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी व बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि दोनों घटनाएं बेहद दुखद है और इन्हें राजनीति रंग नहीं देना चाहिए। एडीजीपी वाई पूरन के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ राजनीति लोगों ने जातीय रंग घोलने का प्रयास किया, जोकि ठीक नहीं था। पूर्व सीएम ने कहा कि कानून के हिसाब से कारवाई होगी और दोनों पक्षाें का पूरा न्याय दिया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *