Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ASSAM

कृष्णगुरु आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल

Assam Governor Lakshman Prasad Acharya Attending First Convocation of Krishnaguru Adhyatmic University.

गुवाहाटी, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सोमवार को बरपेटा जिले में आयोजित कृष्णगुरु आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्नातक छात्रों को उपाधियां प्रदान कीं। समारोह में केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी उपस्थित रहे।

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कृष्णगुरु प्रभु को नमन् किया और कहा कि यह विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ आध्यात्मिक मूल्यों का समन्वय कर समाज के लिए जिम्मेदार और नैतिक नागरिक तैयार कर रहा है। उन्होंने दीक्षांत को छात्रों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने प्रख्यात भारतीय सत्रीया नृत्य गुरु जतिन गोस्वामी को मानद उपाधि प्रदान किए जाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विश्वविद्यालय की भूमिका की सराहना की।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *