राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई

जयपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी है।
बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा के स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा पिछले दो वर्षों में किए कार्यों की सराहना करते हुए जन्म दिन की बधाई और स्वस्तिकामना दी।
(Udaipur Kiran)



