महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 23 काे, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आएंगे

बीकानेर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर बीकानेर आएंगे। बागडे मंगलवार सायं 4.55 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राज्यपाल यहां से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय जाएंगे। जहां रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल बुधवार प्रातः 10.50 से दोपहर 12.35 बजे तक महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। दोपहर 3:30 बजे नाल एयरपोर्ट जाएंगे। जहां से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / राजीव



