राज्यपाल पटेल ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील को अर्पित की पुष्पाजंलि

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील को अर्पित की पुष्पाजंलि

– राजभवन में मनाया गया बलिदान दिवस

भोपाल, 04 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . मध्‍य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गुरुवार को जनजातीय नायक क्रांतिसूर्य टंट्या भील के बलिदान दिवस पर पुष्पाजंलि अर्पित की. उनका पुण्य स्मरण कर नमन किया. राज्यपाल पटेल ने राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनजातीय नायक को श्रद्धांजलि दी.

राजभवन के बेंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविंद पुरोहित, राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे.

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

Leave a Comment