स्वच्छता का महाअभियान: 10 दिन 10 स्थानों पर विशेष सफाई का संकल्प

जयपुर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नगर निगम जयपुर द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 10 दिवसीय सघन सफाई अभियान शहर भर में चलाया जाएगा। यह अभियान 20 से 31 दिसम्बर तक समस्त जोन के प्रत्येक वार्ड में ”10 दिन 10 स्थल” के अनुसार चिन्हित किए गए स्थलों पर चलाया जाएगा। अभियान के तहत जोन स्तर पर पृथक क्विक रेस्पोन्स टीम (क्यूआरटी) गठित की गई है।
आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि शहर को सफाई की दृष्टि से सुदृढ़ करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सर्वप्रथम ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण किया गया, जिनमें बहुत ज्यादा गंदगी या कचरा फैला हुआ था। प्रत्येक जोन स्तर पर ऐसे 10 स्थानों का चिन्हीकरण किया गया है, जिसमें 10 दिनों तक विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई की जाएगी इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
—————
(Udaipur Kiran) / राजेश



