Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुर में 69वें नेशनल स्कूल गेम्स कॉम्पिटिशन का हुआ भव्य शुभारंभ

नेशनल स्कूल गेम्स कॉम्पिटिशन का हुआ भव्य शुभारंभ

जबलपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के मुख्‍य आतिथ्‍य में मंगलवार को मंडला रोड स्थित डीपीएस स्‍कूल में 69वां नेशनल स्‍कूल गेम्‍स कॉम्‍पटीशन का भव्‍य शुभारंभ हुआ। मंत्री राकेश सिंह ने 69वां राष्‍ट्रीय खेल के शुभारंभ की घोषणा करते हुए कहा कि यह बड़े सौभाग्‍य की बात है कि इसका आयोजन जबलपुर में हो रहा है। इसका आयोजन अच्‍छी तैयारियों के साथ किया गया है।

उन्होंने कहा कि पहले सुनते थे कि दुनिया में किस देश को कितना मैडल मिला, उसमें भारत को मैडल मिलने की संभावना बहुत कम रहती थी, लेकिन समय बदला है, वही भारत भूमि में अब प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में प्रतिभाओं को अवसर दिया जा रहा है। आज छोटे से गांव के बेटा-बेटी भी अंतरराष्‍ट्रीय खेल में अपनी पहचान बना रहे हैं, देश का मान बढ़ा रहे हैं। उन्‍होंने खिलाडि़यों से कहा कि आपके भीतर जो प्रतिभा है उसे निखारकर भारत माता के सम्‍मान को बढ़ायें।

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि खेल में हार-जीत तो होती रहती है लेकिन सबसे बड़ी बात खिलाड़ी भावना की होती है, जिससे जीवन की चुनौतियों को आसानी से सामना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह खेल स्‍पर्धा खेल क्षेत्रों में प्रेरणास्‍पद होगी। इसमें भारत के प्राय: सभी राज्‍यों के खिलाडि़यों ने भाग लिया है। खेल-कूद के बाद खिलाड़ियों को भेड़ाघाट अवश्‍य ले जायें, जहां संगमरमरीय चट्टानों के बीच मां नर्मदा का प्रवाह होता है। उन्‍होंने कहा कि भेड़ाघाट भ्रमण के दौरान आने वाले संभावित समस्‍याओं को उन्‍हें बतायें, ताकि वे उनका निराकरण कर सकें।

मंत्री सिंह ने 69वां राष्‍ट्रीय खेल स्‍पर्धा के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए प्रतियोगिता ध्‍वज फहराया और रंगीन गुब्‍बारे छोड़े। इस दौरान बताया गया कि यह 69वां राष्‍ट्रीय स्‍कूल खेल स्‍पर्धा में बास्‍केट बॉल और खो-खो प्रतियोगिताएं शामिल है, जो 28 दिसम्‍बर तक चलेंगी। इस अवसर पर राज्‍यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक, सांसद आशीष दुबे, विधायक सुशील तिवारी इंदु, जिला पंचायत अध्‍यक्ष आशा मुकेश गोटिया, नगर निगम अध्‍यक्ष रिकुंज विज, भाजपा प्रदेश कोषाध्‍यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा जिला नगर अध्‍यक्ष रत्‍नेश सोनकर सहित स्‍कूल प्रबंधन व संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *