Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

खड़गपुर में भव्य निशान यात्रा, जय श्री श्याम के नारों से गूंजा नगर

ढोल-नगाड़ों की धुन के साथ सूरजगढ़ निशान यात्रा का उत्सव
ढोल-नगाड़ों की धुन के साथ सूरजगढ़ निशान यात्रा का उत्सव
ढोल-नगाड़ों की धुन के साथ सूरजगढ़ निशान यात्रा का उत्सव
ढोल-नगाड़ों की धुन के साथ सूरजगढ़ निशान यात्रा का उत्सव

खड़गपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । खड़गपुर नगर में खड़गपुर मारवाड़ी युवक संघ ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार को भव्य और श्रद्धापूर्ण निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा गोलबाजार स्थित राम मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई मलंचा स्थित प्रेमहरी भवन तक पहुंची। पूरे नगर में जय श्री श्याम के नारों की गूंज गली-गली में सुनाई दी और श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह से भरे वातावरण का आनंद लिया।

यात्रा में महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भीड़ शामिल रही। खास बात यह रही कि खड़गपुर के मारवाड़ी समाज के सभी परिवारों के सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने सामूहिक भक्ति और उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। श्रद्धालु हाथों में निशान लिए भक्ति भाव से आगे बढ़ते रहे। मार्ग के विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया, जिससे पूरे मार्ग में उल्लास और हर्ष का माहौल बना रहा।

यात्रा का विशेष आकर्षण था सूरजगढ़ निशान यात्रा में सज-धजकर निकला भव्य रथ, जिस पर बाबा श्याम विराजमान थे। ढोल, नगाड़े और बैंड की मधुर धुनों के बीच रथ धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा और श्रद्धालुओं ने नृत्य और जयकारों के साथ रथ का स्वागत किया।

स्थानीय सामाजिक संस्थाओं द्वारा शरबत और जल सेवा की व्यवस्था की गई, वहीं ट्रस्ट के स्वयंसेवक और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में पूरी सहयोगिता दिखाई।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि निशान यात्रा का उद्देश्य समाज में भाईचारा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है।

यात्रा मलंचा स्थित प्रेमहरी भवन पर समाप्त हुई, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन ने पूरे शहर को भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *