Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

जमीन के लालच में नानी की हत्या कर नाती फरार, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद ग़मगीन परिजन

रायबरेली,20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में शनिवार को जमीन के लालच में नाती ने अपनी नानी की हत्या कर दी औऱ कमरे का दरवाजा बंद कर फ़रार हो गया। सूचना पर पहुंची जगतपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

जगतपुर थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि वृद्ध महिला की हत्या के मामले में लोधवारी निवासी मृतका के भाई जगदीश प्रसाद ने तहरीर दी है। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी विधवा बहन प्रभुदेई (70) की दो पुत्रियां गायत्री और गीता हैं। दोनों विवाहित हैं। उनके बेटे बहन प्रभुदेई के साथ रहते थे। शुक्रवार सुबह बड़ी पुत्री का बेटा पुष्पेंद्र मजदूरी पर गया जबकि छोटी पुत्री का बेटा बॉबी घर पर था। मजदूरी करके पुष्पेंद्र जब घर लौटा तो उसे नानी नहीं मिली। पड़ोसियों से पूछताछ के बाद कमरे का दरवाजा खोलने पर प्रभुदेई का शव अंदर पड़ा मिला। उनके सिर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतका के भाई जगदीश प्रसाद ने नाती बॉबी को नामजद करते हुए बताया कि जमीन के लालच में वारदात को अंजाम दिया गया है। जगतपुर थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।—————-

(Udaipur Kiran) / रजनीश पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *