Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

जयपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। दिनभर चले मुकाबलों में पुरुष एवं महिला वर्ग की अनेक प्रमुख स्पर्धाओं का सफल आयोजन किया गया।

शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सरीना कालिया ने बताया कि बुधवार को 10000 मीटर (पुरुष एवं महिला) फाइनल, 100, 200, 400 व 800 मीटर (पुरुष एवं महिला), 110 मीटर बाधा दौड़ (पुरुष), 100 मीटर बाधा दौड़ (महिला), हाई जंप, ट्रिपल जंप (महिला), पोल वॉल्ट (पुरुष एवं महिला), डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, हैप्टाथलॉन हाई जंप तथा डेकैथलॉन डिस्कस थ्रो सहित अनेक ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

खेल बोर्ड सचिव डॉ. प्रमोद सिंह ने विजेताओं की जानकारी देते हुए बताया कि जैवलिन थ्रो में उत्कर्ष चौधरी (यूनिवर्सल पी.जी. कॉलेज) ने स्वर्ण, सनी ने रजत एवं कार्तिक सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। शॉट पुट (पुरुष) में शोएब खान (पारिश्कर कॉलेज) ने स्वर्ण तथा शोएब मुंडारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में हंसराज धायल ने स्वर्ण पदक जीता।

लॉन्ग जंप में विकास चौधरी (के.डी. कॉलेज) प्रथम रहे। 110 मीटर बाधा दौड़ (पुरुष) में नमन वर्मा (एस.आर.एल.एस. गवर्नमेंट कॉलेज) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 800 मीटर (पुरुष) में खेताराम (एस.एस.जी. पारीक कॉलेज) तथा 100 मीटर (पुरुष) में सोनू चौधरी (एस.एस.जी. पारीक कॉलेज) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

महिला वर्ग में 100 मीटर बाधा दौड़ में सीमा गोरा (महारानी कॉलेज) ने स्वर्ण, खुशबू ने रजत एवं लक्ष्मी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 800 मीटर में उर्मिला बिश्नोई (पारिश्कर कॉलेज), 5000 मीटर में पूजा मीणा (एस.एस.जी. पारीक कॉलेज), हाई जंप में निर्मा खीचड़ (बियानी इंस्टिट्यूट कालवाड़ रोड) तथा शॉटपुट में कशिश अलंकार ने स्वर्ण पदक अर्जित किया।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *