Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : गुरु जम्भेश्वर के शोधार्थियों का अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में शानदार प्रदर्शन

शोधार्थियों को सम्मानित करते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई।

शोधार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुति में प्रथम व तृतीय स्थान हासिल किया

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने शोधार्थियों को बधाई दी

हिसार, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । यहां के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग के शोधार्थियों ने फिजियोथेरेपी विषय पर ऑल इंडिया

इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसिज, नई दिल्ली (एम्स) में हुई 11वीं अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस

में शोध पत्र प्रस्तुति तथा पोस्टर प्रस्तुति में शानदार प्रदर्शन किया है। शोधार्थी

मोनिका शर्मा के ‘कंपेरेटिव फैक्ट्स ऑफ क्रॉस फिट एंड सर्किट ट्रेनिंग ऑन ऐरोबिक पावर

एंड परफोर्मेंस इन फीमेल’ विषय पर प्रस्तुत किए गए शोध पत्र ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह मोनिका

रानी के ‘इफेक्ट आफ रोप एक्सरसाइज ऑन फलेटफीट’ विषय पर शोध पत्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

शोधार्थी

माधुरी ने ‘कंपैरेटिव एनालिसिस ऑफ परस्पेक्टिस न्यूरोमस्कयूलर फेसिलिटेशन एंड शार्टफुट

एक्सरसाइजिज इन ट्रीटिंग फ्लेक्सिबल फीट’ विषय पर तथा सुरक्षा ने ‘फलेक इन कथक डांसर : ए नेरेटिव

रिव्यू’ विषय पर साइंटिफिक

पोस्टर प्रस्तुत किए। शोधार्थी अपने सम्मान पत्रों के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति

प्रो. नरसी राम बिश्नोई से मिले।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने मंगलवार काे शोधार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है

तथा कहा है कि शोधार्थियों की इस उपलब्धि से अन्य शोधार्थियों को भी उच्च स्तरीय शोध

की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि शोधार्थियों ने अपनी उपलब्धि से विश्वविद्यालय

को गौरवान्वित किया है।

विभाग की डीन प्रो. सुमित्रा सिंह ने भी शोधार्थियों को इस उपलब्धि के लिए

बधाई दी।

शोधार्थियों की सुपरवाईजर डा. कालिंदी देव ने बताया कि शोधार्थी मोनिका रानी

तथा माधुरी ने अपनी प्रस्तुतियों में विषय से संबंधित नई तकनीकों की जानकारियां दी।

शोधार्थियों ने अपने शोध पत्रों तथा साइंटिफिक पोस्टर्स के माध्यम से नवीनतम जानकारियों

के बारे में भी बताया। विश्वविद्यालय के शोधार्थियों

के शोध पत्रों तथा साइंटिफिक पोस्टर को अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में खूब सराहा गया।

इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चाबा भी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *