


– Rajasthan में स्कीट इवेंट्स में एमपी के निशानेबाज़ों ने जीते 5 पदक
भोपाल, 29 नवंबर (Udaipur Kiran) . Rajasthan में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में Madhya Pradesh की शूटिंग टीम ने Saturday को हुए स्कीट इवेंट्स में दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए. मप्र के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत और टीम दोनों वर्गों में उत्कृष्ट तालमेल, सटीक निशानेबाज़ी और निरंतरता का परिचय दिया.
स्कीट मिक्स्ड इवेंट में शिवानी रैकवार ने गोल्ड, वंशिका–ज्योतिरादित्य ने जीता सिल्वरप्रतियोगिता में Saturday को खेले गए स्कीट मिक्स्ड इवेंट में Madhya Pradesh की शिवानी रैकवार ने अपने उत्कृष्ट नियंत्रण और तेज़ रिफ्लेक्सेस के दम पर गोल्ड मेडल जीता. वहीं वंशिका और ज्योतिरादित्य की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वहीं, मानसी और दुश्यांश की जोड़ी ने शानदार संतुलन दिखाते हुए महत्वपूर्ण ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.
स्कीट टीम वूमेन में एमपी की बेटियों का तूफ़ानी प्रदर्शन — गोल्ड मेडलमहिला टीम वर्ग में मानसी, वंशिका और शिवानी की त्रिमूर्ति ने बेहतरीन रिद्म और निरंतरता के साथ सभी राउंड्स में बढ़त बनाए रखी और गोल्ड मेडल जीता. टीम की फोकस और तेज़ प्रतिक्रिया ने उन्हें पूरे मुकाबले में बढ़त दिलाई.
स्कीट टीम मैन में ज्योतिरादित्य–दुश्यंत–अमन चौहान ने दिलाया ब्रॉन्जपुरुष टीम स्कीट में ज्योतिरादित्य, दुश्यंत और अमन चौहान की टीम ने स्थिर प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता. टीम ने कठिन परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखा और अंतिम राउंड्स में शानदार वापसी करते हुए पदक सुनिश्चित किया.
Madhya Pradesh के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शूटिंग टीम को बधाई देते हुए कहा कि “स्कीट इवेंट्स में यह शानदार प्रदर्शन खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और राज्य की आधुनिक प्रशिक्षण प्रणाली का परिणाम है. एमपी के युवा अब शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रहे हैं. Madhya Pradesh की शूटिंग अकादमी में अत्याधुनिक शूटिंग रेंज, अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन और वैज्ञानिक प्रशिक्षण पद्धतियों ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की दबाव स्थितियों के लिए पूरी तरह तैयार किया है. खिलाड़ियों की फिटनेस, फोकस और मानसिक मजबूती आज के बेहतरीन नतीजों में साफ दिखाई दी.
एमपी के पैडलर्स का दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शनUttarakhand के न्यू टिहरी में 28 से 30 नवम्बर तक आयोजित प्रेसिडेंट कप ओपन इंटरनेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप 2025 और चौथी टिहरी कैनो चैंपियनशिप 2025 में Madhya Pradesh के पैडलर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए. एमपी के खिलाड़ियों ने C-4, K-4, K-2, K-1 तथा C-2 श्रेणियों में तकनीक, गति और टीमवर्क का मजबूत परिचय दिया, जिससे राज्य की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और मजबूत हुई.
प्रेसिडेंट कप – सुधीर कुमार, हर्ष शर्मा, वैष्णवराज के., और मिथुन की टीम ने C-4 500m इवेंट में शानदार समन्वय और तेज़ पैडलिंग दिखाते हुए सिल्वर मेडल जीता. पूरे रेस में टीम ने मजबूत लय और निरंतरता बनाए रखी, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर शीर्ष स्थान पर पहुंचाया.
वहीं, चौथी टिहरी कैनो चैंपियनशिप 2025 प्रतियोगिता के K–4 पुरुष 500 मीटर इवेंट में एमपी के पैडलर्स संतोष, योगेश कुमार, रोहन यादव और आदित्य सिंह ने शानदार टीमवर्क के साथ मजबूत पैडलिंग करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि महिला वर्ग में चंद्रकला, नेलू, रुकमणी और मनवी की चौकड़ी ने तेज़ शुरुआत और स्थिर नियंत्रण के बल पर सिल्वर मेडल हासिल किया.
K–2 पुरुष 500 मीटर में सचिन और मयंक शर्मा की जोड़ी ने कठिन प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट तालमेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता. K–2 महिला 500 मीटर में प्रियांशी राजक, महि रावत ने मजबूत लय और सटीक पैडलिंग के दम पर ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया. K–1 महिला 500 मीटर में एमपी की प्रतिभाशाली पैडलर रुकमणी डांगी ने बढ़िया गति और नियंत्रण के साथ व्यक्तिगत वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता. C–2 महिला 500 मीटर में प्रगति और दिव्या डूंगर की जोड़ी ने तेज़ पैडलिंग और सटीक तकनीक के ज़रिए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. C–1 पुरुष 500 मीटर में एमपी के उभरते खिलाड़ी कृष्णा जाट ने व्यक्तिगत प्रदर्शन में शानदार पैडलिंग करते हुए सिल्वर मेडल जीता.
(Udaipur Kiran) तोमर
