Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

गगवाड़स्यूं महोत्सव में दी शानदार प्रस्तुतियां

ल्वाली में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती महिलाएं

पौड़ी गढ़वाल, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ल्वाली में तीन दिवसीय गगवाड़स्यूं महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हो गया। महोत्सव के पहले दिन लोक गायक गजेंद्र राणा ने शानदार प्रस्तुतियां दी। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर थिरकते नजर आए।

मंगलवार को ल्वाली में सांस्कृतिक एवं विकास समिति गगवाड़स्यूं की ओर आयोजित तीन दिवसीय गगवाडस्यूं महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए किया। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति के संरक्षण में गगवाडस्यूं महोत्सव की भूमिका अहम है। उन्होंने समिति के प्रयासों की जमकर सराहना की। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख पौड़ी अस्मिता नेगी ने कहा कि आयोजन को भव्य बनाए जाने की दिशा में ब्लाक प्रशासन हर संभव मदद करेगा। महोत्सव में राआप्रावि ल्वाली, राकउमावि ल्वाली, ब्राइट-वे स्कूल, जनता इंटर कालेज ल्वाली के छात्र-छात्राओं ने शानदार मार्च पास्ट किया।

राकउमावि ल्वाली की छात्राओं ने स्वागत गीत व महिला मंगल दल गहड़ की टीम ने मांगल गीत की प्रस्तुति दी। लोक गायक गजेंद्र राणा ने मां नंदा, लीला घस्यारी, फुरकी बांद आदि गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। लोक गायक व संगीतकार तपेश्वर प्रसाद ने सुपन्या सजे गंया, लोक गायक बालकृष्ण डोभाल ने पंच बदरी, पंच केदार गीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रमोद मंद्रवाल, समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सजवाण, उपाध्यक्ष मनोज जखमोला, सचिव पदमेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष शंकर चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन संपूर्णानंद जुयाल ने किया।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *