उदयपुर / जयपुर, 28 जनवरी 2026 (Udaipur Kiran). पक्षियों, प्रकृति और आर्द्रभूमियों के संरक्षण का संदेश लेकर जयपुर बर्ड फेस्टिवल-2026 का आयोजन आगामी 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को जयपुर में किया जाएगा. यह दो दिवसीय राज्य स्तरीय आयोजन ग्रीन पीपल सोसायटी जयपुर चैप्टर द्वारा Rajasthan सरकार के वन विभाग एवं WWF India के सहयोग से आयोजित होगा. फेस्टिवल की थीम “Join the celebration of wings & wetlands” रखी गई है. आयोजन स्थल कानोता कैंप रिजॉर्ट, जामडोली, जयपुर रहेगा.

ग्रीन पीपल सोसायटी के उपाध्यक्ष एवं जयपुर बर्ड फेस्टिवल के संयोजक विक्रम सिंह (सेवानिवृत्त IAS) ने बताया कि यह आयोजन उदयपुर बर्ड फेस्टिवल की निरंतर सफलता से प्रेरित है, जिसने पिछले 12 वर्षों में एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच के रूप में पहचान बनाई है. जयपुर में होने वाला यह फेस्टिवल प्रकृति संरक्षण की दिशा में दूसरा सशक्त प्रयास होगा.
31 जनवरी: शिक्षा, रचनात्मकता और जागरूकता का संगम
फेस्टिवल का पहला दिन 31 जनवरी 2026 को शैक्षणिक, रचनात्मक और जागरूकता गतिविधियों को समर्पित रहेगा. मुख्य सत्र प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा. विद्यार्थियों के लिए Nature Quiz और Painting Competition होंगी, जिससे बच्चों में पक्षी संरक्षण और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित हो सके.
इस दिन रैप्टर्स प्रदर्शनी, अत्याधुनिक VR Experience, बर्ड फोटोग्राफी एवं पेंटिंग प्रदर्शनी तथा Philately Exhibition (डाक टिकट प्रदर्शनी) भी आयोजित की जाएंगी. साथ ही प्रशिक्षकों और लेखकों के लिए विशेष वर्कशॉप रखी जाएंगी, जिससे पक्षी और पर्यावरण लेखन को बढ़ावा मिलेगा.
वर्कशॉप और राज्य स्तरीय सम्मेलन
संयोजक विक्रम सिंह ने बताया कि फेस्टिवल के अंतर्गत लगभग 30 Resource Persons के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी, ताकि वे अपने संस्थानों में विद्यार्थियों को पक्षियों और प्रकृति के महत्व के प्रति जागरूक कर सकें. वहीं, 15 उभरते लेखकों के लिए लेखन कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी.
इसी दिन राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें वन, पर्यावरण एवं पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, WWF इंडिया, चयनित NGO, शिक्षाविद् और विशेषज्ञ भाग लेंगे. इस सम्मेलन में करीब 100 प्रतिभागियों की सहभागिता प्रस्तावित है, जहां संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विमर्श किया जाएगा.
1 फरवरी: आर्द्रभूमि और वन्यजीव क्षेत्रों का फील्ड विजिट
फेस्टिवल के दूसरे दिन 1 फरवरी 2026 को प्रतिभागियों के लिए जयपुर और आसपास की प्रमुख Wetlands और Wildlife Areas का फील्ड विजिट आयोजित किया जाएगा. इसके अंतर्गत सांभर साल्ट लेक, बरखेड़ा-चंदलाई-मुहाना क्षेत्र, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (भरतपुर), तालछापर अभयारण्य (चूरू) तथा रणथम्भौर या सरिस्का टाइगर रिजर्व जैसे स्थलों का अवलोकन प्रस्तावित है.
विक्रम सिंह ने कहा कि यह फेस्टिवल केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में एक सामूहिक प्रयास है.
संपर्क सूत्र (बर्ड फेस्टिवल संयोजक):
विक्रम सिंह – 94140 75577