
जोधपुर, 11 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है. बुधवार को प्रवासी Rajasthanी दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ इन कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया था. आगामी 25 दिसंबर तक कई कार्यक्रम होंगे. इसी कड़ी में 12 दिसंबर को बढ़ता Rajasthan-हमारा Rajasthan थीम के अंतर्गत राज्य एवं जिला स्तर पर रथों की रवानगी तथा नवाचार दिवस कॉन्क्लेव होगा.
जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यक्रमों के पर्यवेक्षण एवं समन्वयन के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को जिला नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. जिला स्तरीय आयोजन मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में होंगे. आने वाले दिनों में विविध जागरूकता, नवाचार एवं जनकल्याण कार्यक्रम होंगे. तेरह दिसंबर को सडक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 14 दिसंबर को मंदिरों व स्मारकों में जिला स्तरीय स्वच्छता गतिविधियां तथा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम होंगे.
पंद्रह दिसंबर को आरोग्य कैम्प, गौ सेवा कार्यक्रम एवं रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे. सोलह दिसंबर को तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा तथा सभी राजकीय कार्यालयों में एक घंटे का स्वच्छता अभियान चलेगा.
सत्रह दिसंबर को 7 दिवसीय ग्रामीण एवं शहरी समस्या समाधान शिविरों का शुभारंभ किया जाएगा. अगले दिन 18 दिसंबर को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित होगा. इसी क्रम में 19 दिसंबर को किसान सम्मेलनदृउन्नत खेती समृद्ध किसान थीम पर कार्यक्रम होगा.
इसके बाद 21 दिसंबर को रन फॉर विकसित Rajasthan जिला स्तरीय रन, 22 दिसंबर को युवा-रोजगार दिवस पर आरआईसी जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें जिला स्तर पर युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे.
फिर 23 दिसंबर को मिशन लाइफ के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक, ई-वेस्ट एवं सॉलिड वेस्ट प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे. इसके बाद 24 दिसंबर को पर्यटन कॉन्क्लेव हवेलियों से हरियाली तक (इको टूरिज्म) तथा 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा तथा जिला, उपखंड एवं अटल सेवा केंद्रों पर सुबह 9.30 बजे सुशासन दिवस की शपथ दिलाई जाएगी.
(Udaipur Kiran) / सतीश
