Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: चलती ट्रेन से दो यात्रियों के बैग चोरी, जीआरपी कर रही जांच

रेलवे स्टेशन गुडग़ांव।

गुरुग्राम, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली-जयपुर रूट पर दो ट्रेन से दो यात्रियों के बैग चोरी कर लिए गए। शिकायत मिलने पर जीआरपी ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पालम गांव निवासी दीपा चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह 28 नवंबर को अपने परिवार के साथ योगा एक्सप्रेस ट्रेन में राजस्थान के आबू रोड से दिल्ली तक सफर कर रही थी। जब ट्रेन पटौदी रोड रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो एक अनजान व्यक्ति चलती ट्रेन से उसका हैंडबैग खींचकर भाग गया। हैंडबैग में 15 हजार रुपये, मोबाइल, घर की चाबियां सहित अन्य सामान रखा था।

मामले में दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से जीरो एफआईआर दर्ज करके गुडग़ांव स्थित राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में भेजी गई। जांच अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि जीरो एफआईआर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। हैंडबैग चोरी करने के आरोपी की तलाश जारी है।

दूसरे मामले में दिल्ली के मालवीय नगर निवासी सानिया कुमारी ने बताया कि 20 नवंबर को वह तिलकब्रिज पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रही थी। गुड़गांव रेलवे स्टेशन के पास उसका ट्रॉली बैग चोरी हो गया। बैग में 3,100 रुपये, राधा-कृष्ण की दो चांदी की मूर्तियां और कुछ कपड़े थे। जांच अधिकारी नरेश

कुमार ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जीरो एफआईआर मिलने के बाद गुडग़ांव रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *