Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जीआरपी उज्जैन में लगा रही पटरी की पाठशाला, ट्रेन की पटरी से जुड़ी बस्तियों के बच्चे फैलाएंगे जागरूकता…..

जीआरपी उज्जैन में लगा रही पटरी की पाठशाला, ट्रेन की पटरी से जुड़ी बस्तियों के बच्चे फैलाएंगे जागरूकता.....

उज्जैन, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में शासकीय रेलवे पुलिस(जीआरपी) ने उज्जैन में नवाचार किया है। रेलवे ट्रेक के समीप स्थित झुग्गी झोपडिय़ों,बस्तियों में रहनेवाले बच्चों के लिए पाठशाला शुरू की है। इस पाठशाला के माध्यम से बच्चों को तैयार करके रेलवे के सुरक्षा अभियान को फैलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य लोगों में जन जागृति की पहल करना भी है। ताकि रेलवे में होने वाली हानियों को दूर किया जा सके। साथ ही ऐसे अभियानों से आपराधिक घटनाओं को भी कम किया जा सकेगा। इसका शुभारंभ बुधवार को हुआ।

रेलवे एसपी पदम विलोचन शुक्ला ने बुधवार को बताया कि यह अभियान ट्रेन की पटरी से जुड़ी बस्तियां से शुरू किया गया है। जिसमें जीआरपी की टीम छुमछुम बाबा की दरगाह, जयसिंहपुरा और हीरामिल की चाल पहुंचकर गरीब बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा दी जाती है। जिसे पटरी की पाठशाला नाम दिया गया है। इसमें बस्ती के लोगों को जोड़ा जा रहा है। बच्चों को इसमें नए आयाम सिखाए जाएंगे। साथ ही उनकी पढ़ाई के प्रति रेलवे पुलिस जागरूक रहेगी। ये बच्चे रेलवे सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता फैलाने का काम भी करेंगे। रेलवे एसपी शुक्ला ने बताया कि इस अभियान में बच्चों के द्वारा पेंटिंग और कई डिजाइन तैयार कर लाई गई हैं। जिसमें रेलवे सुरक्षा से जुड़ी बातें शामिल हैं। इस अभियान में रेलवे सुरक्षा को लेकर बस्ती के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों से चर्चा की गई। अभियान में बच्चों ने डांस के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। उन्होने बताया कि अभियान की शुरूआत इंदौर रेलवे स्टेशन से की गई थी। बुधवार को उज्जैन में शुरू की गई। इसके बाद रतलाम और महू में भी यहीं अभियान शुरू किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *