Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BUSINESS

गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी का आईपीओ 22 दिसंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 108–114 रुपये प्रति शेयर

आईपीओ के जारी लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

मुंबई, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 22 दिसंबर को खुलेगा।निवेशक इसमें 24 दिसंबर तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए मूल्‍य का दायरा (प्राइस बैंड) 108–114 रुपये प्रति शेयर तय किया है, जिसका प्रति शेयर फेस वैल्यू 2 रुपये है।

कंपनी के 250.8 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में पूरी तरह से 2.20 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है, इसमें कोई ऑफर-फॉर-सेल कंपोनेंट नहीं है। गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी लिमिटेड का ये पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा, जिसके जरिए कंपनी 250 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22 दिसंबर को खुलेगा और बुधवार, 24 दिसंबर को बंद होगा। निवेशक इसमें कम से कम 128 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी लिमिटेड कंपनी गुजरात के मध्य क्षेत्र में स्थित क्षेत्रीय हेल्थकेयर कंपनियों में से एक है, जो सेकेंडरी और टर्शियरी केयर पर ध्यान केंद्रित करते हुए इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर सेवाएं प्रदान करने वाले मध्यम आकार के मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों की एक चेन संचालित करती है। इसके अस्पताल इन-हाउस इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेवाएं और फार्मेसी प्रदान करते हैं जो इसके मरीजों की ज़रूरतों को पूरा करते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *