Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

बेतालघाट में युवक पर गुलदार का हमला, क्षेत्र में भय का माहौल

क्षेत्र में सक्रिय बताया जा रहा गुलदार।

नैनीताल, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नैनीताल जनपद के बेतालघाट विकास खंड के पटोड़ी क्षेत्र में गुरुवार को मवेशियों को चुगाने जा रहे एक युवक पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। हमले के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है और स्थानीय लोगों ने वन विभाग से कार्रवाई कर राहत प्रदान करने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीन चंद्र नाम का युवक अपने घर के पास खेतों की ओर मवेशी ले जा रहा था, इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उस पर झपट्टा मारा, जिससे उसके चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियों की निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं और पिंजरा लगाने की अनुमति उच्च अधिकारियों से मांगी गई है। बताया गया है कि बेतालघाट के ही खैरनी क्षेत्र में भी पिछले दिनों गुलदार द्वारा दो पशुओं पर हमले की घटनाओं से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *