Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

गुलशन देवैया का नया सिनेमाई सफर शुरू

गुलशन देवैया - फोटो सोर्स एक्स

सुपरस्टार ऋषभ शेट्‌टी की ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ रिलीज़ के दो महीने पूरे कर चुकी है और अब भी दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के हर किरदार ने दर्शकों का खूब प्यार जीता, जिसमें गुलशन देवैया का अभिनय भी खासा सराहा गया। अब खबर है कि गुलशन कन्नड़ सिनेमा के बाद तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी नई फिल्म को लेकर चल रही हलचल ने उनके फैन्स में उत्साह भर दिया है।

तेलुगु सिनेमा में गुलशन देवैया का डेब्यू पक्का

रिपोर्ट के अनुसार गुलशन को अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की आगामी फिल्म ‘मां इंति बंगाराम’ में कास्ट किया गया है। यह फिल्म सामंथा के प्रोडक्शन हाउस त्रालाला मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही है। हाल ही में फिल्म का शुभ मुहूर्त संपन्न हुआ, जिसके साथ ही इसकी आधिकारिक तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। गुलशन ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म का हिस्सा बनने और तेलुगु फिल्मों में डेब्यू की बात की पुष्टि की। हालांकि, उनके किरदार को अभी गुप्त रखा गया है, जिसे लेकर सस्पेंस और भी बढ़ गया है।

गुलशन देवैया सिनेमा का दमदार चेहरा

28 मई 1978 को बेंगलुरु में जन्मे गुलशन ने मनोरंजन जगत की शुरुआत फैशन इंडस्ट्री और थिएटर से की थी। मुंबई आने के बाद उन्होंने 2010 में अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म ‘दैट गर्ल इन येलो बूट्स’ से बॉलीवुड में कदम रखा। अपने सशक्त अभिनय के लिए जाने जाने वाले गुलशन अब तक ‘हंटर’, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘ए डेथ इन द गंज’, ‘शैतान’, ‘हेट स्टोरी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ओटीटी पर भी उनकी पकड़ मजबूत रही है, जहां उन्होंने ‘दहाड़’ और ‘गन्स एंड गुलाब’ जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज में अपनी अदाकारी से प्रभाव छोड़ा है।

————–

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *