गुरुग्राम: 2014 बैच के आईएएस विक्रम बने डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक

डीएचबीवीएन के पूर्व एमडी अशोक कुमार गर्ग की सेवानिवृति व एन एमडी विक्रम की नियुक्ति के दौरान एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते दोनों अधिकारी व अन्य.

गुरुग्राम, 1 दिसंबर (Udaipur Kiran) . दक्षिण Haryana बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में 2014 बैच के आईएएस अधिकारी विक्रम को प्रबंध निदेशक लगाया गया है. उनके आदेश मुख्य सचिव Haryana द्वारा जारी कर दिए गए हैं. उन्होंने विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं.

एमडी प्रबंधक निदेशक के पदभार के दौरान पूर्व एमडी अशोक कुमार गर्ग भी मौजूद रहे. उन्होंने विक्रम को शुभकामनाएं दीं. आईएएस विक्रम वर्ष 2014 से लगातार Haryana सरकार में निरंतर अपनी सेवाएं देते हुए विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं. वर्तमान में फरीदाबाद उपायुक्त के रूप में सेवाएं दे रहे हैं. इससे पूर्व अशोक कुमार गर्ग दक्षिण Haryana बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाल रहे थे, वे अपनी 33 वर्ष की सेवा करके 30 नवंबर को सेवानिवृत हुए.

(Udaipur Kiran)

Leave a Comment