Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त 29 विदेशियों सहित 437 आरोपी किए काबू

सांकेतिक तस्वीर।

-वर्ष-2025 के 11 माह में गुरुग्राम पुलिस ने की यह प्रभावी कार्यवाही

गुरुग्राम, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्थानीय पुलिस द्वारा वर्ष-2025 में अब तक (एक जनवरी 2025 से चार दिसंबर 2025 तक) नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने शुक्रवार को कहा कि अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वाले समाज को गलत दिशा में ले जाते हैं।

मादक पदार्थ रखने, बेचने, सप्लाई करने और अवैध उत्पादन करने वाले 437 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 29 विदेशी आरोपी भी शामिल हैं।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ सम्बन्धित थाना में 304 केस दर्ज किए गए।

पुलिस ने आरोपियों से 591.228 किलोग्राम गांजा, 4.597 किलोग्राम सुल्फा/चरस, 270.919 किलोग्राम पॉपी हस्क, 0.524 किलोग्राम कोकीन, 0.647 किलोग्राम हेरोईन, 0.055 किलोग्राम

एलएसडी, 0.528 किलोग्राम स्मैक, 0.579 किलोग्राम एमडीएमए बरामद किया। गुरुग्राम पुलिस ने न केवल स्थानीय, बल्कि अंतर्राज्यीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्कों को भी निशाना बनाकर उनके खिलाफ भी प्रभावी कार्यवाही की है।

अवैध फैक्ट्री का भी भंडाफोड़

पुलिस द्वारा गुरुग्राम से एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया। जिससे की गई पुलिस पूछताछ पर आरोपी को मादक पदार्थ सप्लाई करने तथा फैक्ट्री लगाकर मादक पदार्थो का उत्पादन करने वाले विदेशी गिरोह द्वारा दिल्ली में संचालित फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

वहां से तीन विदेशी महिलाओं को काबू करके उनके कब्जा से मादक पदार्थ तैयार करने में प्रयोग की जाने वाले उपकरण, कच्चा मादक पदार्थ व तैयार मादक पदार्थ बरामद किए थे। फैक्ट्री में मादक पदार्थों का निर्माण कर उन्हें विभिन्न नेटवर्कों के माध्यम से सप्लाई किया जाता था।

नशा एक सामाजिक बुराई है: विकास कुमार अरोड़ा

गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिसका समाज के प्रत्येक वर्ग पर बुरा असर होता है। इसके कारण संगीन अपराध भी तेजी से फैलते है। नशा न केवल नशा करने वाले व्यक्ति के जीवन को नष्ट करता है, बल्कि उसके परिवार, समाज को भी गर्दिश की तरफ धकेलता है। इसलिए गुरुग्राम पुलिस एक मिशन के तहत समाज को, गुरुग्राम को नशा-मुक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *