Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: पाकिस्तान से नशीला पदार्थ मंगाकर यूएसए भेजने का आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में नशीला पदार्थ विदेश भेजने का आरोपी।

-भारत के अन्य राज्यों में भी करता था नशीला पदार्थ सप्लाई

गुरुग्राम, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पाकिस्तान से नशीला पदार्थ भारत के रास्ते यूएसए भेजना था। इससे पहले कि आरोपी कोरियर के माध्यम से नशीले पदार्थ की खेप को यूएसए भेज पाता, पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि सेक्टर-40 अपराध शाखा ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह दो साल से फरार चल रहा था। उस पर पांच हजार रुपये इनाम भी रखा गया था। उसे अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में उद्योग विहार स्थित एक कोरियर कंपनी की तरफ से पुलिस व नारकोटिक्स विभाग को एक अहम सूचना दी गई थी। सूचना में बताया गया था कि एक कोरियर उनके पास आया है। उन्हें शक है कि उस पैकेट में मादक पदार्थ हो सकता है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो पाया कि एक कोरियर के पैकेट में च्यवनप्राश के डिब्बे में नशीला पदार्थ पैक किया गया था। कोरियर से नशीला पदार्थ भेजने वाले आरोपी की पहचान पंजाब के तरण-तारण निवासी लखबीर सिंह के रूप हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। जिसे अदालत ने भगोड़ा घोषित किया हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिदेशक ने उस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

सेक्टर-40 अपराध शाखा प्रभारी एसआई ललित कुमार की टीम ने आरोपी लखबीर सिंह को पंजाब के तरण-तारण से काबू कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उसके पंजाब में घर से करीब 15 किलोमीटर दूर पाकिस्तान है। जहां से वह अवैध रूप से मादक पदार्थ मंगवाता है। मादक पदार्थ को यूएसए भेजने के लिए चार से पांच लाख रुपये मिलते थे। डोंकी रूट से यह मादक पदार्थ यूएसए भेजे जाते थे। इस मादक पदार्थ को यूएसए में करीब 25 लाख रुपये में बेचा जाता रहा है। आरोपी के बैंक खाते में करीब 65 लाख रुपए की संदिग्ध ट्रांजेक्शन भी हुई है। पुलिस द्वारा जिसकी भी जांच की जा रही है।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *