Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: आपत्तिजनक पोस्ट डाल धार्मिक भावनाएं भडक़ाने का आरोपी यूपी से काबू

गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोपी।

-आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

गुरुग्राम, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर धार्मिक व सामाजिक भावनाएं भडक़ाने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना साइबर अपराध पश्चिम में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान हरिओम मिश्रा उर्फ शौर्य मिश्रा निवासी गांव चरवा, जिला कौशांबी (उत्तर-प्रदेश) के रुप में हुई।

जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर 2025 को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत दी। शिकायत में कहा कि उसने सोशल मीडिया/ट्विटर पर एक व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक तरीके से पोस्ट डालकर सामाजिक व धार्मिक सद्भावना को बिगाडऩे का कार्य किया गया है। शिकायत पर पुलिस थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में केस दर्ज किया गया। प्रबन्धक थाना साइबर अपराध पश्चिम संदीप कुमार की पुलिस टीम ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के कौशांबी से काबू किया। आरोपी की पहचान हरिओम मिश्रा उर्फ शौर्य मिश्रा (उम्र-25 वर्ष, शिक्षा एल.एल.बी) निवासी गांव चरवा, जिला कौशांबी (उत्तर-प्रदेश) के रुप में हुई। आरोपी से पुलिस पूछताछ में पता चला है कि सोशल मीडिया का प्रयोग करने के दौरान उसे एक पोस्ट दिखाई दी। जिसे उसने वहां से उठाकर अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट कर दिया।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *