गुरुग्राम: स्वदेशी अपनाना राष्ट्र निर्माण में योगदान का एक शक्तिशाली तरीका: सुंदर लाल यादव

गुरुग्राम के सेक्टर-82 में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर बैठक के दौरान सरपंच सुंदर लाल यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता.

-आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर हुई बैठक

-सभी कार्यकर्ता बंधुओं से स्वदेशी संकल्प पत्र भरवाए

गुरुग्राम, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . भाजपा के वरिष्ठ नेता सरपंच सुंदर लाल यादव के सेक्टर-82 स्थित कार्यालय पर गुरुवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ता बंधुओं से स्वदेशी संकल्प पत्र भरवाए गए. हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी का सामूहिक संकल्प लिया गया.

इस अवसर पर अपने संबोधन में सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि स्वदेशी अपनाने का यह अभियान न केवल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देता है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाता है. सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि स्वदेशी अपनाना राष्ट्र निर्माण में योगदान का एक शक्तिशाली तरीका है, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है. स्थानीय उद्योगों और कारीगरों को बढ़ावा देता है, रोजगार पैदा करता है. भारत को आत्मनिर्भर और मेक इन इंडिया के लक्ष्य की ओर ले जाता है. स्वदेशी अपनाने का यह भी लाभ होगा कि हमारी आयात पर निर्भरता कम हो जाएगी. हम वैश्विक स्तर पर एक मजबूत विनिर्माण शक्ति के रूप में उभर सकेंगें. इसलिए स्वदेशी को अपनाएं राष्ट्र निर्माण में योगदान दें. उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना सिर्फ एक खरीदारी का चुनाव नहीं, बल्कि देश के प्रति विश्वास और योगदान दिखाने का तरीका है. जो विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करता है.

सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि हम यह संकल्प लें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करेंगें. देश को विश्व शक्ति बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने सेवा और स्वदेशी का आह्वान किया है.

इस बैठक में अपने शक्ति केंद्र प्रमुख के साथ मिलकर त्रिदेव एवं बूथ कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिससे संगठनात्मक ढांचा और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सकेगा. इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना यादव, जिला महामंत्री मुकेश गौड़, जिला उपाध्यक्ष प्रिंसी चाहर, मानेसर मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, मानेसर मंडल प्रभारी कृष्ण यादव, मंडल उपाध्यक्ष पूनम, मंडल महामंत्री विक्रम यादव सहित त्रिदेव की पूरी कार्यकारिणी उपस्थित रही. सभी ने उत्साहपूर्वक अभियान में सहभागिता निभाई. आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग और समर्पण सराहनीय है.

(Udaipur Kiran)

Leave a Comment