
-पुलिस ने एक महीने में 114 बाइक के काटे चालान
-11.40 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया
गुरुग्राम, 8 दिसंबर (Udaipur Kiran) . बुलेट बाइक से पटाखे छुड़ाने पर पिछले महीने पुलिस सख्त रही. पुलिस ने एक महीने में 114 बाइक चालकों को पकडक़र चालान किए. उन पर 11 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. चालान के बाद बाइक्स से उतारे गए साइलेंसर्स को बुल्डोजर से भी कुचला गया, ताकि उनका दोबारा से उपयोग ना हो सके. Monday को पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि भविष्य में भी पुलिस इस तरह यातायात के नियमों के खिलाफ चलने वालों पर सख्त रहेगी.
यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा एक नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक बुलेट पटाखा बाइक/साइलेंसर का प्रयोग करने वालों पर सख्ती दिखाई गई. यातायात नियमों की उलंघना करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा स्पेशल अभियान चलाया गया. जिसके तहत यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा एक नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक बुलेट पटाखा बाइक के 114 चलान किए. चालान की कीमत 11.40 लाख रुपये रही. पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने Monday को कहा कि गुरुग्राम पुलिस का मकसद गुरुग्राम की सडक़ों को सुरक्षित बनाकर होने वाले सडक़ हादसो को रोकना है.
उन्होंने कहा कि कुछ दुपहिया चालक अपनी मोटरसाइकिलों में प्रेशर हॉर्न या पटाखा का इस्तेमाल करके अन्य लोगों को परेशान भी करते है. उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन पर केवल दो ही लोग सफर करें. हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें. गलत/विपरीत दिशा में वाहन न चलाएं. वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा ना करें. वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें. रेड लाइट होने पर अपना वाहन स्टॉप लाइन से पहले रोकें व सभी यातायात नियमों का पालन करके जिम्मेदार नागरिक होने का दायित्व निभाएं. बाइक्स में पटाखा या प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल ना करें.
(Udaipur Kiran)
