Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: 10 रुपये से ठगों तक पहुंचा डॉक्टर का खाता, फिर निकाल लिए सवा चार लाख रुपये

साइबर पुलिस लाेगाे

-गूगल पर शिकायत पंजीकरण के दौरान ठगों के संपर्क में आए डॉक्टर

-डॉक्टर को गूगल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराना पड़ा महंगा

गुरुग्राम, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । यहां एक डॉक्टर को गूगल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराना महंगा पड़ गया। वह जालसाजों की साजिश में फंस गए। उनके कहने पर डॉक्टर ने 10 रुपये जमा कराए। इसके बाद उनके खाते से 4 लाख 26 हजार 409 रुपये निकल गए। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि साइबर क्राइम मानेसर थाना ने पीडि़त की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

शहर के सेक्टर-79 की एक सोसाइटी में रहने डा. मंजुल मेहता पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने गूगल पर यूरेका फोब्र्स टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के लिए कॉल की। कॉल के दौरान उनसे रजिस्ट्रेशन के लिए 10 रुपये पेटीएम करने को कहा गया। इसी दौरान व्हॉट्सअप कॉल पर उनसे बातचीत की गई। उन्हें कस्टमर सपोर्ट एपीके फाइल भेजी गई। जिस पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से एक के बाद एक पांच बार में चार लाख 26 हजार 409 रुपये कट गए। इस तरह से उनके साथ ठगी हो गई। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *