गुरुग्राम: बिना होलोग्राम व बिना ट्रैक-ट्रेस स्ट्रिप्स के पकड़ी शराब की कीमत 10 करोड़

गुरुग्राम में सिग्नेचर टॉवर के पास स्थित इसी वॉइन शॉप पर आबकारी विभाग ने की छापेमारी.

-वाइन शॉप से अवैध विदेशी शराब की 3921 पेटी व 176 बोतल पकड़ी

-गुरुग्राम पुलिस ने बुधवार को अधिकारिक रूप से दी जानकारी

गुरुग्राम, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . स्थानीय आबकारी विभाग की ओर से यहां एक वाइन शॉप पर छापेमारी करके वहां से अवैध विदेशी शराब की 3921 पेटी व 176 बोतलें बरामद की गई हैं. मंगलवार देर रात की गई इस छापेमारी के बारे में बुधवार को छापेमारी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस की ओर से यह अधिकारिक जानकारी दी गई. वॉइन शॉप में रखी बिना होलोग्राम एवं ट्रैक-ट्रेस स्ट्रिप्स वाली शराब की कीमत 10 करोड़ से ज्यादा है.बता दें कि मंगलवार को आबकारी विभाग को एक विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली कि एल-2 व एल-14ए सिग्नेचर टॉवर जेडजीआरई-14 मैसर्ज सुरेंद्र की वॉइन शॉप पर बिना होलोग्राम एवं बिना ट्रैक-ट्रेस स्ट्रिप्स की भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब रखी गई है. इस सूचना को उच्च अधिकारियों के साथ सांझा किया गया. सूचना में बताए गए स्थान वॉइन शॉप पर छापामारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई. गठित टीम द्वारा सिग्नेचर टॉवर स्थित शराब की दुकान पर छापा मारकर तलाशी ली गई. इस दौरान दुकान के दो कमरों से अवैध विदेशी शराब (इम्पॉर्टेड वॉइन) का जखीरा बरामद किया गया. वहां से 3,921 पेटियां व 176 बोतलें विदेशी शराब बरामद की गई. बरामद शराब बिना होलोग्राम एवं बिना ट्रैक-ट्रेस स्ट्रिप्स की पाई जाने पर शराब की सूची बनाकर तैयार की गई. शिकायत पर थाना सेक्टर-40 गुरुग्राम में केस दर्ज किया गया. पुलिस ने इस शिकायत पर एक्साइज एक्ट की सम्बन्धित धाराओं के तहत केस दर्ज किया. बरामद शराब को पुलिस ने कब्जे में लिया है. इस मामले में जांच के लिए एसीपी पूर्व गुरुग्राम अमित भाटिया के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है टीम में अपराध शाखा व Police Station की टीम काे भी शामिल किया गया है.

(Udaipur Kiran)

Leave a Comment