Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: नगर निगम व अस्मी संस्था ने दुकानदारों को दिलाई स्वच्छता शपथ

गुरुग्राम की कादीपुर सब्जी मंडी में स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम करते नगर निगम व अस्मी संस्था के सदस्य।

-कादीपुर सब्जी मंडी में हुआ स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम

गुरुग्राम, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत नगर निगम गुरुग्राम द्वारा अस्मी संस्था के सहयोग से कादीपुर स्थित सब्जी मंडी में विशेष स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय दुकानदारों एवं नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें पॉलिथीन मुक्त गुरुग्राम बनाने के अभियान से जोडऩा रहा। कार्यक्रम में नगर निगम गुरुग्राम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी, बुलंद आवाज वेलफेयर सोसाइटी की उपाध्यक्ष प्रियंका यादव तथा अस्मी संस्था की संस्थापिका शोभा लाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान कुलदीप हिन्दुस्तानी ने दुकानदारों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के बाहर गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग दो डस्टबिन अवश्य रखें, ताकि कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण किया जा सके। प्रियंका यादव ने उपस्थित दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि यदि हर दुकान पॉलिथीन का बहिष्कार कर कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग शुरू करे, तो शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाना संभव है। कार्यक्रम के अंत में कुलदीप हिन्दुस्तानी ने सभी दुकानदारों और उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से संकल्प कराया कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखेंगे, कचरा इधर-उधर नहीं फैलाएंगे। शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में अव्वल स्थान दिलाने में योगदान देंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर निगम गुरुग्राम की स्वच्छता टीम, अस्मी संस्था के सदस्यों एवं स्थानीय दुकानदारों का विशेष सहयोग रहा।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *