Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: वायु प्रदूषण बढ़ाने वालों पर नगर निगम ने ठोंका 14 लाख जुर्माना

नगर निगम गुरुग्राम। सांकेतिक तस्वीर।

-वायु प्रदूषण पर सख्ती, ग्रेप के तहत नगर निगम गुरुग्राम की कड़ी कार्रवाई

गुरुग्राम, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा लागू ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम गुरुग्राम सख्ती अपना रहा है। वायु प्रदूषण बढ़ाने पर 274 मामलों में नगर निगम ने 14.10 लाख रुपये जुर्माना ठोंका है।

पिछले एक सप्ताह के दौरान प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों के मामलों में सख्ती से काम किया। निगम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार डस्टबिन का उपयोग न करने पर 170 व्यक्तियों पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कचरा जलाने के 28 मामलों में 1.40 लाख रुपये, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन गतिविधियों से जुड़े 10 मामलों में 2.60 लाख रुपये तथा धूल उड़ाने वाली गतिविधियों के तीन मामलों में 75 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा कचरा फैलाने के नौ मामलों में 45 हजार रुपये, प्रतिबंध के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखने के 51 मामलों में 7.90 लाख रुपये तथा बिना ढके निर्माण सामग्री रखने के 3 मामलों में 15 हजार रुपये के चालान किए गए हैं। निगम की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही हैं। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के मुताबिक धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर उपाय किए जा रहे हैं। इसके तहत शहर की मुख्य सडक़ों की सफाई मैकेनाइज्ड की जा रही है।

इस कार्य के लिए 18 मशीनें रात्रि के समय सडक़ों की सफाई में लगी रहती हैं, ताकि दिन के समय यातायात बाधित न हो और धूल का प्रभाव कम किया जा सके। नगर निगम की 10 ट्रक माउंटेड स्प्रिंकलर कम एंटी स्मॉग गन मशीनें प्रतिदिन शहर की विभिन्न सडक़ों पर शोधित पानी का छिडक़ाव कर रही हैं। इनके अलावा टैंकरों के माध्यम से भी लगातार पानी का छिडक़ाव किया जा रहा है, जिससे हवा में मौजूद धूल के कणों को जमाया जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे खुले में कचरा न जलाएं, निर्माण सामग्री को ढककर रखें और नगर निगम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर स्वच्छ व स्वस्थ गुरुग्राम के निर्माण में सहयोग दें।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *