Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: फलों का बाग लगाने के लिए वाइन के 50 लाख लेकर फरार हुआ काबू

गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में 50 लाख रुपये लेकर फरार हुआ आरोपी पीएसओ।

-दिल्ली में जानकार को रुपये देने भेजा और फरार हो गया

-आरोपी को पुलिस ने किया काबू, एक कार व 49 लाख 50 हजार रुपये बरामद

गुरुग्राम, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । यहां डिस्कवरी वाइन गु्रप में बतौर पीएसओ तैनात 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। उसे यह रकम लेकर दिल्ली में किसी को देने के लिए भेजा गया था। उसके मन में इतनी बड़ी रकम देखकर लालच आ गया और वह रुपये लेकर फरार हो गया। गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना पुलिस को जब यह शिकायत मिली तो पुलिस ने सक्रियता दिखाई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि आरोपी को काबू कर लिया गया है। उसके पास से 49.50 लाख रुपये व कार बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर 2025 को सेक्टर-56 पुलिस थाना में एक व्यक्ति ने शिकायत दी। शिकायत में कहा कि उसके ऑफिस पर जय प्रताप सिंह निवासी बेलहार मैनपुरी उत्तर-प्रदेश पिछले 10 साल से पीएसओ की नौकरी कर रहा था। शिकायतकर्ता के मुताबिक 10 दिसंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे पीएसओ जय प्रताप सिंह को सेक्टर-57 गुरुग्राम कार्यालय से मारुति एस-प्रेसो कार व 50 लाख रुपये देकर दिल्ली में एक जानकार को देने के लिए भेजा था। शाम 4:50 बजे जय प्रताप सिंह से फोन करके पूछा तो उसने बताया कि वह सूरजकुंड फरीदाबाद के पास है। उसके कुछ समय बाद उसे फोन किया गया तो उसका फोन बंद मिला। जिसके पास रुपए भेजे थे, उससे पता किया तो पता चला कि जय प्रताप सिंह वहां भी नहीं पहुंचा। जय प्रताप सिंह उनके 50 लाख रुपये लेकर भाग गया। इस शिकायत पर पुलिस थाना सेक्टर-56 गुरुग्राम में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई। अपराध शाखा सेक्टर-43 गुरुग्राम के इंचार्ज निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में एएसआई देवेंद्र, एएसआई विक्रम, एचसी मंजीत, एचसी अशोक व कांस्टेबल प्रियंक की टीम ने आरोपी जय प्रताप सिंह को सेक्टर-56 गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली में कार पार्किंग करके हरिद्वार-ऋषिकेश घूमने चला गया

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एस-प्रेसो कार को बतरा अस्पताल एमसीडी पार्किंग दिल्ली में खड़ा कर दिया और रुपयों को डिग्गी में छुपा दिया। फिर यह हरिद्वार-ऋषिकेश घूमने चला गया। ऋषिकेश में उसने अपना मोबाइल फोन तोडक़र फेंक दिया। यह अपना सामान लेने के लिए सेक्टर-56 गुरुग्राम आया। इसी दौरान पुलिस टीम ने उसको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जय प्रकाश सिंह ने यह भी बताया कि वह हिमाचल-प्रदेश में फलों का बागान बनाना चाहता था। जिसके लिए उसने रुपये गबन करने की वारदात को अंजाम दिया। गबन किए गए रुपयों में से 50 हजार रुपए उसने घूमने-फिरने में खर्च कर दिए। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशानदेही पर बत्रा अस्पताल दिल्ली की एमसीडी पार्किंग पार्किंग में खड़ी एस-प्रेसो गाड़ी की डिग्गी में रखे 49 लाख 50 हजार रुपये नगदी बरामद कर ली गई है।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *