Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: प्रदीप सिंह ने मानेसर नगर निगम आयुक्त का कार्यभार संभाला

मानेसर के नवनियुक्त आयुक्त प्रदीप सिंह।

-बोले, निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के सुधार की होगी प्राथमिकता

गुरुग्राम। 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी प्रदीप सिंह ने बुधवार को नगर निगम मानेसर के आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे नूंह में अतिरिक्त जिला उपायुक्त व जिला परिषद के सीईओ के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे पूर्व में एसडीएम सोहना और एसडीएम पटौदी के पद पर कार्यरत रहे हैं।

मानेसर नगर निगम आयुक्त का पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं में सुधार करना उनकी प्राथमिकता है। निगम की ओर से आमजन को दी जाने वाली अन्य सुविधाएं जैसे प्रॉपर्टी आईडी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सीवर, सफाई व्यवस्था में सुधार करना, सिविल के कामों को समय पर डिलीवर करना उनकी सूची में पहले नंबर पर है। मानेसर नगर निगम के सदन के साथ मिलकर पार्षदों के सहयोग से विकास कार्य कराए जाएंगे। आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम से संबंधित किसी भी काम के लिए वे निगम कार्यालय में आ सकते हैं। क्षेत्रवासियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध है।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *