Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: जापान के सुजुकी अधिकारियों ने राजकीय पॉलिटेक्निक मानेसर का किया दौरा

गुरुग्राम के मानेसर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में दौरे के दौरान सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन जापान के अधिकारी।

-तकनीकी संस्थानों में प्रशिक्षण और कार्यप्रणाली का कर रहे अवलोकन

-विद्यार्थियों के जापान भ्रमण और अनुभव सांझा करने पर महत्वपूर्ण सुझाव

गुरुग्राम, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन, जापान के अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों के साथ शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक मानेसर पहुंचा। इस दौरे का उद्देश्य हरियाणा के तकनीकी संस्थानों में कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण वातावरण और उद्योग से जुड़े मानकों का प्रत्यक्ष अवलोकन करना था।

कार्यक्रम में टेक्निकल एजुकेशन हरियाणा के महानिदेशक प्रभजोत सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में जुड़े। उन्होंने सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन तथा एमएसआईएल के अधिकारियों का स्वागत करते हुए हरियाणा के तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों को जापान भ्रमण का अवसर उपलब्ध कराने और आपसी अनुभव सांझा करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

जापान से आए प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान की विभिन्न इंजीनियरिंग प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। इसके साथ ही एसएमसी जापान, एमएसआईएल और संस्थान की प्लेसमेंट कमेटी के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें विशेष रूप से जापान में छात्रों के ओवरसीज प्लेसमेंट पर चर्चा की गई। संस्थान के प्रिंसिपल धर्मपाल तथा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान के कार्य वातावरण को समझने के लिए इस संस्थान का चयन करना हमारे लिए सम्मान की बात है।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *