Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

ग्वालियरः आतिशबाजी बाजार का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

ग्वालियरः आतिशबाजी बाजार का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

– हर दुकान पर अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के दिए निर्देश

ग्वालियर, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में दीपावली त्यौहार के लिये इस बार भी ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ आतिशबाजी की अस्थायी दुकानें लगाई गई हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने गुरुवार देर शाम आतिशबाजी बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि वे अपनी दुकान पर पानी व रेत की बाल्टी सहित अन्य अग्निशमन यंत्र अनिवार्यत: रखें। साथ ही दुकान उतने ही क्षेत्र में लगाएँ, जितना क्षेत्र उन्हें आवंटित किया गया है।

आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों के बीच में कम से कम 10 फीट की दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी आतिशबाजी दुकानदारों को साफ तौर पर ताकीद किया गया है कि यदि उन्होंने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए तो उन्हें आतिशबाजी बेचने की अनुमति नहीं रहेगी। साथ ही सख्त कार्रवाई भी की जायेगी। कलेक्टर ने आतिशबाजी बाजार परिसर में साफ-सफाई एवं पार्किंग व्यवस्था पुख्ता रखें, जिससे आवागमन प्रभावित न हो और पटाखे खरीदने के बाद लोग जल्द से जल्द मेले से बाहर जा सकें।

कलेक्टर द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान अपर जिला दण्डाधिकारी सी बी प्रसाद एवं एसडीएम नरेशचंद गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उनके साथ थे।

सुरक्षा इंतजामों को लेकर 32 यात्री बसों की बारीकी से जाँच, 5 का बनाया चालान

ग्वालियर में यात्री बसों में अग्निशमन यंत्र एवं अन्य सुरक्षा इंतजामों की जिला प्रशासन द्वारा जाँच कराई जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर परिवहन एवं पुलिस विभाग की टीम ने गुरुवार को विक्की फैक्ट्री तिराहे सहित अन्य सड़कों पर 32 यात्री बसों की जांच की। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि जाँच में पाँच बसों में अग्निशमन यंत्र व सुरक्षा मानक सही नहीं पाए गए। इनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। साथ ही आगाह किया गया है कि यदि सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किया गया तो इन बसों को सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं रहेगी।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *