Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

ग्वालियरः कलेक्टर ने मुरार अस्पताल पहुँचकर प्रसूति गृह का किया निरीक्षण, सर्दी में भेंट किए कम्बल

कलेक्टर ने मुरार अस्पताल पहुँचकर प्रसूति गृह का किया निरीक्षण

ग्वालियर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की कलेक्टर रुचिका चौहान ने शनिवार को मुरार जिला अस्पताल पहुँचकर प्रसूति गृह का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सिविल सर्जन सहित चिकित्सालय के चिकित्सक एवं पैरामेडीकल स्टाफ उपस्थित था। कलेक्टर ने ठंड के मौसम को देखते हुए अस्पताल में उपचाररत महिलाओं को कंबल भी भेंट किए।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने मुरार प्रसूति गृह पहुँचकर विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और प्रसूति गृहों में भर्ती महिलाओं से चर्चा की तथा नवजात बच्चों के स्वास्थ्य के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए अस्पताल में सभी व्यवस्थायें बेहतर की जाएं। अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पैरामेडीकल स्टाफ से भी चर्चा की तथा अस्पताल में भर्ती महिलाओं व उनके नवजात बच्चों की देखरेख पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। सिविल सर्जन ने अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *